दतिया ( ईएमएस ) | मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सोमवार को 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला स्थापना दतिया के समस्त न्यायाधीशगण एवं तहसील न्यायालय सेवढ़ा, भांडेर के न्यायाधीशगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायाधीशगण को लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के अधिकाधिक वाद को चिन्हित किए जाने हेतु, चिन्हित वाद के पक्षकार को सूचित करने के लिए नोटिस जारी किए जाने हेतु एवं प्रीसिटिंग बैठकों का आयोजन किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों को चिन्हित किया जावे और संधिवार्ता द्वारा निस्तारण का प्रयास किया जावे, साथ ही सरकार के विभिन्न विभागों को सम्मिलित करते हुए विभिन्न प्रकृति के प्री लिटिगेशन प्रकरणो को भी चिन्हित किया जाए और अधिकाधिक निराकरण का प्रयास किया जाये। मिडिएशन फॉर नेशन 2.0 के बारे में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान का उद्देश्य विवाद समाधान के प्रभावी वैकल्पिक तंत्र के रूप में मध्यस्थता प्रक्रिया को और अधिक सशक्त किया जाना तथा उपलब्ध संस्थागत संस्थाओं के अंतर्गत मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों को निराश्रित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित प्रकरणों को मध्यस्थ हेतु प्रेषित किए जाने की सुविधा प्रदान करना है। जिससे कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों में अपेक्षित कमी लाये जा सकने की संभावना हो सक। समस्त न्यायालय में लंबित ऐसे प्रकरण जिसमें की मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण होने की संभावना प्रदर्शित होती हो को चिन्हित किया जाकर मध्यस्थता हेतु प्रेषित किया जाये तथा संबंधित प्रकरणों में हुई प्रगति के संबंध में समीक्षा किए जाने के उपरांत प्रतिवेदन भी कार्यालय में प्रेषित किया जाये। जिससे उक्त राष्ट्रव्यापी अभियान को जिला स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला न्यायालय दतिया के न्यायाधीशगण भौतिक रूप से एवं तहसील न्यायालय सेवढ़ा तथा भांडेर के न्यायाधीशगण वर्चुअल रूप से बैठक में उपस्थित रहे।