क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस)। अरबों के बजट वाली नगर निगम इस समय वित्तीय संकट झेल रही है जिसे दूर करने के लिए मार्च एंडिंग को ध्यान में रखते हुए कर के बकाया दारों पर शख्ती बढ़ती जा रही है बड़े बकाया दरों के घर अधिकारी स्वयं दस्तक देकर नगर निगम का टैक्स जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं टैक्स के रूप में लगभग 11 करोड़ रूपया बकाया है जिसे वसूल करने के लिए लोक अदालत का सहारा भी लिया जा रहा है इसमें लगभग 2 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है बड़े बकायादारों को लोक अदालत के नोटिस भेज कर टैक्स जमा करने को कहा गया है जिसमें उन्हें नियम अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी यदि इसके बाद भी बड़े बकायादारों के द्वारा कर की बड़ी राशि जमा नहीं कराई गई तो नगर निगम कुर्की के नोटिस जारी करेगी इस संबंध में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने टैक्स मोहररीर को सख्त निर्देश दिए गए हैं टैक्स बकाया होने का मुख्य कारण टैक्स मोहर्रिर को अन्य कार्यों में लगा रखना भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है बावजूद इसके टैक्स वसूली के लिए गज भी उन्ही पर गिर रही है जिस पर नगर निगम प्रशासन को ध्यान देना होगा! अकील आजाद/10/03/2026