राजगढ़(ईएमएस)l जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आयोजित जनसुनवाई में ग्राम हुलखेड़ी निवासी जमना बाई ने बताया कि आवेदिका मजदूरी करती है। आवेदिका का कच्चा मकान होने के कारण आवेदिका को प्रधानमंत्री आवास योजना की दो किस्त मिल चुकी है, परंतु तीसरी किस्त आवेदिका को आज दिनांक तक प्राप्त नहीं होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपर कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद नरसिंहगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम लखोनी निवासी रामबाबू ने बताया कि आवेदक को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे आवेदक को काफी समस्याएं हो रही है। अपर कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद जीरापुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम भियापूरा निवासी शंकरलाल ने बताया कि आवेदक को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। आवेदक की पत्नी को पूर्व में वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी, परंतु किसी कारणवश छह माह से वृद्धावस्था पेंशन मिलना बंद हो गई है। आवेदक बहुत गरीब है। अपर कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम दिलावरा निवासी बंशीलाल ने बताया कि आवेदक की भूमि पर अनावेदकों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिससे आवेदक को काफी समस्याएं हो रही है। अपर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 45 आवेदन प्राप्त हुए।-निखिल/राजगढ़/10/3/2026