भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाओं का सम्मान किया। महापौर श्रीमती मालती राय ने मंगलवार को बैरागढ़ स्थित संत हिरदाराम सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। महापौर श्रीमती राय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला शिक्षिकाओं का सम्मान मेरे लिए सौभाग्य की बात है। श्रीमती राय ने उपस्थितजन को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी के अलावा आयोजक संस्था नवयुवक सभा के अध्यक्ष वासुदेव वाधवानी सहित बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक व आयोजक संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 07 मार्च, 2026