क्षेत्रीय
10-Mar-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान, महान समाज सेविका श्रीमती सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण कर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त कराने के लिए उनके प्रयास नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए युग का सूत्रपात करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके चरणों में शत्-शत् नमन कर श्रद्धांजलि दी है। हरि प्रसाद पाल / 10 मार्च, 2026