पूर्वी सिंहभूम(ईएमएस)।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के साकरा स्थित केनरा बैंक में मंगलवार की दोपहर लगभग 1:45 बजे अज्ञात लुटेरों द्वारा बंदूक(देसी कट्टा)की नोक से लगभग 15 लाख रुपया लेकर फरार हो गया। वही बैंक के सभी स्टाफ एवं ग्राहकों को से मोबाइल फोन तथा सहायक प्रबंधक सौरभ वर्मा से गले का चैन एवं अंगूठी लेकर बंधक बना दिया। उसके बाद बाहर से ताला मार कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहरागोड़ा पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।कटर से मेन गेट का ताला काट कर सभी को बंधक से मुक्त कराया।लगभग 6 से 7 खाता धारक थे।घटना की सूचना पाकर घाटशिला डीएसपी अजीत कुमार कुजूर पहुंचे।बैंक के अधिकारी से घटना संबंधित विस्तृत जानकारी ली।घटना के बाद पुलिस सघन जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि बैंक में 5 से 6 लुटेरे लगभग 1:40 बजे बैंक पहुंचे। कटारी एवं देसी कट्टा दिखाकर बैंक के केस काउंटर में प्रवेश कर लगभग 7 लाख एवं लॉकर के पास जाकर लगभग 8 लाख रुपया ले लिया। सहायक शाखा प्रबंधक सौरभ वर्मा से सोने की लॉकर खोलने की बात कही।ग्रामीण क्षेत्र के बैंक होने के कारण सोने की लॉकर नहीं रहने की बात बताई। जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद सहायक शाखा प्रबंधक के गले से चैन एवं अंगूठी ले लिया।सभी को बंधक बनाकर फरार हो गया। बैंक के अंदर चार लुटेरे जबकि बैंक के बाहर दो लुटेरे मुंह में माक्स एवं रुमाल से बंधे हुए थे।घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से 5 से 6 लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर साकरा (चित्रेश्वर रोड) होते हुए फरार हो गया।लूट के दौरान बैंक के कर्मचारियों के साथ बात हिंदी में कर रहा था जबकि अपने लुटेरों से बांग्ला में भी बात कर रहा थे जबकि घटना से बैंक के कर्मी एवं ग्राहक पूरी तरह से हताश हो गए थे। बंधक से मुक्त के बाद सभी ने राहत की सांस ली।घटना के बाद अपराधियों ने बैंक कर्मी एवं खाता धारकों का मोबाइल फोन साकरा चौक के समीप खेत के अंदर फेंक कर चित्रेश्वर के रास्ते से बंगाल की ओर फरार हो गया।लूट की घटना को अंजाम देने के बाद शाखा प्रबंधक नानाजी राव एक लुटेरे बंदूक लेकर शाखा प्रबंधक के कार्यालय में पहुंचे। शाखा प्रबंधक से कहा कि सीसीटीवी फुटेज की हार्ड डिस्क किधर है। शाखा प्रबंधक ने बहादुरी दिखाते हुए इंटरनेट बॉक्स को दिखा दिया।लुटेरों ने तार काटकर इंटरनेट बॉक्स को अपने साथ ले गए। जबकि हार्ड डिस्क में वीडियो रिकॉर्डिंग हैं जो पूरी तरह से सुरक्षित है। सीसीटीवी फुटेज चालू होने के बाद घटना का खुलासा हो हो सकता है।इस बैंक में लगभग प्रतिदिन 60 से 100 ग्राहक लेनदेन करने पहुंचते हैं। यह बैंक गांव के अंदर ही है।मगर आज तक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण से लगभग 10 से 15 मिनट तक लुटेरे रुक कर लूट की घटना को अंजाम दिया।बहरागोड़ा में पहली बार दिन के उजाले में लूट की घटना हुई है जो स्थानीय लोगों को सोने के लिए मजबूर कर रहे हैं. ऐसी घटना आज तक कभी नहीं हुई है।बैंक में लूट की घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से पूछताछ किया गया। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलेगा कि लुटेरों की एक्टिविटी क्या थी। जल्द ही अपराधियों को डिटेक्ट किया जाएगा। कर्मवीर सिंह/10मार्च/26