राष्ट्रीय
11-Mar-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल मुंबई/पुणे से गोरखपुर/दानापुर के लिए विशेष शुल्क पर 176 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा। विवरण इस प्रकार है: (1) सीएसएमटी मुंबई-गोरखपुर-सीएसएमटी दैनिक विशेष ट्रेनें (44 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01079 विशेष ट्रेन दिनांक 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन 22:30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। (22 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01080 विशेष ट्रेन दिनांक 12.03.2026 से 02.04.2026 तक प्रतिदिन 14:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। (22 सेवाएं) ठहराव : दादर, ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद। संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन। (2) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी दैनिक विशेष (44 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01143 विशेष दिनांक 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन 10.30 बजे एलटीटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। (22 सेवाएँ) ट्रेन संख्या 01144 विशेष दिनांक 11.03.2026 से 01.04.2026 तक प्रतिदिन 21.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.45 बजे एलटीटी पहुंचेगी। (22 सेवाएँ) ठहराव : ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा. संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन (3) पुणे-गोरखपुर-पुणे दैनिक विशेष ट्रेनें (44 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01415 विशेष ट्रेन दिनांक 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 06.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 16.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। (22 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01416 विशेष ट्रेन दिनांक 11.03.2026 से 01.04.2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 03.15 बजे पुणे पहुंचेगी। (22 सेवाएं) ठहराव : दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती। संरचना: 1 एसी-2 टियर, 5 एसी-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड का ब्रेक वैन। (4) पुणे-दानापुर-पुणे दैनिक विशेष (44 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01449 विशेष प्रतिदिन दिनांक 10.03.2026 से 31.03.2026 तक पुणे से 15:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। (22 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01450 विशेष प्रतिदिन दिनांक 12.03.2026 से 02.04.2026 तक दानापुर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 18:15 बजे पुणे पहुंचेगी। (22 सेवाएं) ठहराव : दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा। संरचना: 1 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन। आरक्षण: उपरोक्त विशेष ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुली है। अनारक्षित कोच के लिए सामान्य शुल्क पर बुकिंग यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। संतोष झा- ११ मार्च/२०२६/ईएमएस