राष्ट्रीय
11-Mar-2026


हाजीपुर, (ईएमएस)। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर धनबाद और पोत्तनूर (कोयंबत्तूर) के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई अमृत भारत ट्रेन 16619/16620 पोत्तनूर-धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस नई ट्रेन का परिचालन बोकारो-रांची-राउरकेला-संबलपुर- टिटिलागढ़-रायगड़ा-विजयवाड़ा-काटपाडी-सलेम-कोयंबत्तूर के रास्ते किया जाएगा। इस नई ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ दिनांक 11.03.2026 को पोत्तनूर से गाड़ी सं. 06619 पोत्तनूर-धनबाद उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जा रहा है। गाड़ी सं. 06619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल पोत्तनूर से 11.03.2026 बुधवार को 17.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को 07.30 बजे रांची, 08.40 बजे मूरी, 10.00 बजे बोकारो स्टील सिटी, 10.50 बजे चन्द्रपुरा, 11.28 बजे कतरासगढ़ एवं 12.30 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में, दिनांक 14.03.2026 को यह गाड़ी सं. 03375 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल के रूप में धनबाद से 14.00 बजे खुलकर 14.25 बजे कतरासगढ़, 14.58 बजे चन्द्रपुरा, 15.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 16.40 बजे मूरी, 18.00 बजे रांची एवं 18.25 बजे हटिया सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 16.03.2026 को 11.20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी। गाड़ी सं. 16619/16620 पोत्तनूर-धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी। संतोष झा- ११ मार्च/२०२६/ईएमएस