क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


- निगमायुक्त देर शाम पहुंचे संभागीय कार्यालय जबलपुर, (ईएमएस)। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार बताया कि अब करदाताओं के पास बिना किसी अतिरिक्त अधिभार के अपना टैक्स जमा करने के लिए अब मात्र 20 दिन शेष बचे हैं। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि करदाताओं को दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित लोक अदालत में भारी छूट देने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से बकाया राशि पर अधिभार लगाकर वसूली की कार्यवाही की जाएगी, इसके साथ-साथ सम्पत्तियों की कुर्की के साथ-साथ नल कनेक्शन काटने का भी महाभियान चलाया जायेगा। - देर रात संभागीय कार्यालय पहुंचे निगमायुक्त ... वसूली अभियान की जमीनी हकीकत जानने और टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार देर शाम औचक निरीक्षण पर संभागीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने देर रात तक कार्यालय में रुककर वसूली कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने संभागीय अधिकारियों और राजस्व अमले को 100 प्रतिशत वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि करदाताओं से विनम्रतापूर्वक संवाद करें और उन्हें शासन की छूट संबंधी योजनाओं की जानकारी दें, वसूली प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाएं, कैशियर और कर संग्रहिताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें भी बेहतर रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। - करदाताओं से अपील ... निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नागरिकों से अपील की है कि वे दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में भाग लेकर अधिक से अधिक बकाया करों की राशि जमा करें और छूट का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए अब मात्र २ दिन शेष रह गया है। निगमायुकत ने यह भी बताया कि 31 मार्च से पहले अपना बकाया टैक्स जमा कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। समय पर टैक्स जमा करने से न केवल वे भारी अधिभार से बचेंगे, बल्कि उनके द्वारा दिया गया यह अंशदान शहर के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से बकाया टैक्स दो गुना हो जायेगा। बैठक के दौरान संभागीय अधिकारी सागर बोरकर, करसंग्रहिता सुरेन्द्र, योगेन्द्र आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 11 मार्च 2026/ 01.18