नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली मंत्री आशीष सूद ने सीआईआई कॉन्फ्रेंस में 2047 तक विकसित दिल्ली का विजन रखा। 325 करोड़ की इन्क्यूबेशन नीति, 2035 तक 5000 स्टार्टअप को मदद। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने यानी सीआईआई द्वारा आयोजित दिल्ली स्टेट एनुअल सेशन 2025-26 और बिजनेस कॉन्फ्रेंस में उद्योग जगत के साथ मिलकर राजधानी के विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम का विषय था - दिल्ली 2047 कैपिटल ऑफ ग्रोथ, इनोवेशन एंड ग्लोबल पार्टनरशिप्स। इस सम्मेलन में उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि, नीति विशेषज्ञ और कारोबारी मौजूद थे। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि साल 2047 तक दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने के लिए उद्यमियों, कारोबारियों और कंपनी मालिकों का साथ बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग से ही दिल्ली को विकास, नवाचार और वैश्विक साझेदारी की राजधानी बनाया जा सकता है। दिल्ली के व्यापारियों और उद्योगों ने पिछले कुछ सालों में रोजगार पैदा करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। मंत्री सूद ने बताया कि सरकार उद्योग जगत के साथ लगातार बातचीत कर रही है ताकि नई नीतियां बनाई जा सकें और व्यापार के लिए बेहतर माहौल तैयार हो सके। सरकार फायर एनओसी, श्रम नियम और लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर काम कर रही है जिससे कारोबार शुरू करना और चलाना पहले से ज्यादा आसान होगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/11/मार्च /2026