क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस)। अमेरिका इजरायल के बीच होने वाले युद्ध का असर देश दुनिया पर पड़ता दिखाई देने लगा है इसी के चलते पहले प्रभाव एलपीजी गैस पर देखने को मिल रहा है केंद्र एवं राज्य सरकार ने इसको लेकर अलर्ट जारी करते हुए घरेलू गैस सप्लाई यथावत बनी रहे इसके लिए व्यावसायिक सिलेंडरों की बुकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसके चलते व्यावसायिक प्रतिष्ठान होटल ढाबों पर पड़ता दिखाई दे रहा है इस प्रतिबंध से होटल ढाबा व्यवसाय पूरी तरह बंद हो जाएगा ऐसी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों की ब्लैकमेलिंग नहीं हो इसे रोकने के लिए भी सरकार ने अलग से निर्देश जारी किए हैं जिसमें कहा गया है कि गैस सिलेंडर डिलीवरी के बाद अगले सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों के बाद स्वीकार की जाएगी तथा एक सप्ताह में डिलीवरी होगी जिससे आम उपभोक्ता को एक माह में सिलेंडर मिल सकेगा इस व्यवस्था से बड़े परिवार जहां खर्च अधिक है उन्हें परेशानी होगी लेकिन इसके पीछे सरकार की मंशा व्यवस्था को बनाए रखना है सरकार के इस निर्णय से सबसे अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं इसको लेकर स्थानीय व्यावसायिक उपभोक्ता जल्द ही खाद एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी तथा जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या बाता कर इसके समाधान की मांग रखेंगे ताकि उनका व्यवसाय प्रभावित नहीं हो अमेरिका इजरायल की इस जंग से पैट्रोल सप्लाई पर भी असर पड़ेगा जिसको लेकर उच्च स्तर पर बात जारी है अब देखना यह है कि अमेरिका इजरायल कब तक जंग जारी रखते हैं! अकील आजाद/ईएमएस/11/03/2026