- कम्यूनिटी हॉल पर लंबे समय से कब्जा कर मदरसे का संचालन किया जा रहा था भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे से मुक्त कराया। उक्त कम्यूनिटी हॉल में कब्जा कर मदरसे का संचालन किया जा रहा था। मदरसे के संचालन की शिकायत कालोनी वासियों द्वारा किए जाने पर निगम अमले ने उक्त कार्यवाही की। नगर निगम के जोन क्र. 15 के अमले व अतिक्रमण निरोधक दस्ते की संयुक्त कार्यवाही में बुधवार को जोन क्र. 15 के अंतर्गत वार्ड क्र. 64 के कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को वर्षों पुराने कब्जे से मुक्त कराने की कार्यवाही की। कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल में मदरसे का संचालन किये जाने की शिकायत कालोनी वासियों द्वारा की गई। मामला संज्ञान में आते ही जोन क्र. 15 के जोनल अधिकारी ठाकुर सिंह ने कम्यूनिटी हॉल में मदरसे का संचालन करने वाली सुश्री रूशदा सुल्तान को कम्यूनिटी हॉल खाली करने हेतु नोटिस जारी किया परंतु मदरसा संचालिका द्वारा कम्यूनिटी हॉल से अपना सामान नहीं हटाया गया जिस पर जोन क्र. 15 के अमले व अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए कम्यूनिटी हॉल खाली कराने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 11 मार्च, 2026