क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


- एम्स भोपाल में चार दिवसीय कला प्रदर्शनी भोपाल(ईएमएस)। एम्स भोपाल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नई पहलें कर रहा है। इसी क्रम में एम्स भोपाल के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र तथा इलस्ट्रेशन क्लब द्वारा एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी सभागार के चारों ओर स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में किया जा रहा है। यह कला प्रदर्शनी 11 मार्च से 14 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। पहले तीन दिनों तक प्रदर्शनी प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी, जबकि अंतिम दिन 14 मार्च को इसका समापन दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। प्रदर्शनी में एम्स भोपाल के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर (कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ, एम्स भोपाल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संदेश कुमार जैन (उप निदेशक–प्रशासन), प्रो. (डॉ.) रजनीश जोशी (डीन-अकादमिक), प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता (चिकित्सा अधीक्षक), प्रो. (डॉ.) बालकृष्णन एस (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी), प्रो. (डॉ.) राजकुमार पाटिल (चेयरपर्सन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर), प्रो. (डॉ.) रतिंदर झज (प्रोफेसर, फार्माकोलॉजी) और डॉ. बृजेश कुमार (अतिरिक्त प्रोफेसर, एनाटॉमी) सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य कला के माध्यम से सकारात्मकता, रचनात्मकता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देना है। एम्स कैंपस में आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से संस्थान के विद्यार्थी, संकाय सदस्य और कर्मचारी कला के जरिए तनाव कम करने तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व को समझने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। हरि प्रसाद पाल / 11 मार्च, 2026