11-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कलारी के पास गुमटी के नीचे बुधवार सुबह एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शव के पास एक जहर की पुड़िया और खाली गिलास पड़ा हुआ मिला है। युवक की उम्र करीब 28 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। आशंका है कि युवक नशे का आदी हो सकता है और उसने शराब में जहर मिलाकर पी लिया हो, हालांकि इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना से पहले उसके साथ कौन था और वह कहां का रहने वाला था, इसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए शहर के अन्य थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।