राज्य
11-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मुखबिर सूचना पर पुलिस ने एक फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई करते वहां से 18 जुआरियों को जुआं खेलते पकड़ 13 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। फार्म हाउस मध्यप्रदेश वित्त विकास निगम की एमडी आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीष वैद्य के नाम पर हैं और मामला समीपस्थ मानपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार अवलीपुरा स्थित कोठी फार्म हाउस में जुआ खेलते हुए 18 जुआरियों को पकड़ा वहीं इस दौरान करीब 6 जुआरी मौके से भागने में कामयाब हो गए। थाना प्रभारी मानपुर लोकेंद्रसिंह के अनुसार सूचना मिली थी कि कुख्यात सटोरिए जगदीश राठौड़ उर्फ अंकल उर्फ कुबड़ा निवासी राजगढ़ जिला धार कोठी फार्म हाउस में जुआं खिलवा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने फार्म हाउस पर घेराबंदी करते दबिश दी तो पाया कि वहां बाकायदा जुए की महफिल सजी हुई थी और जुआरियों का हुजुम लगा हुआ था। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई और जुआरी भागने लगे। पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ लिया है। पकड़ाएं जुआरियों के नाम आलिया उर्फ अलाउद्दीन निवासी सिंघाना, विजय मोदी निवासी कानवन, आशिफ खान निवासी मोमिनपुरा महेश्वर, ओमप्रकाश पिता जगदीश राठौड़ निवासी श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस-2 लिंबोदी, दीनदयाल जायसवाल निवासी बदनावर, राहुल जैन, राहुल औरा, अभिषेक सरसोदे तीनों निवासी जिला उज्जैन, स्वप्निल डूंगरवाल निवासी कुक्षी, तीनेश बंसल निवासी अंजड़, नवीन पाटीदार, मनीष वाणी दोनों निवासी जोबट, अखिलेश निवासी बाग, धीरज निवासी शाहपुरा गोगांवा, राकेश, बृजसिंह, रवि और सागर है जबकि जुआं खिलाने वाला जगदीश कुबड़ा व उसके साथी भागने में सफल हो गए। आनंद पुरोहित/ 11 मार्च 2026