खेल
12-Mar-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में शुभमन गिल, राहुल द्रविड़ सहित कई क्रिकेटरों को नमन अवार्ड देकर सम्मानित करेगा। शुभमन को जहां क्रिकेटर ऑल द ईयर वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में दिये अहम योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। शुभमन गिल इस समारोह में टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑल द ईयर का अवार्ड दिया जाएगा। शुभमन ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-2 से बराबरी पर रही थी। अयुष म्हात्रे वहीं अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को अंडर-19 विश्वकप जिताने के लिए कप्तान अयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया जाएगा। यह पुरस्कार घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर को दिया जाता है। राहुल द्रविड़ पूर्व कप्तान और कोच रहे राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण उन्हें भारत की दीवार के नाम से जाना जाता है। वह संन्यास के बाद कोच के तौर पर भारतीय टीम को आगे बढ़ाते रहे। वह नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के भी प्रमुख रहे हैं। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को भी इस दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। एमसीए वहीं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार दिया जाएगा। ईएमएस 12 मार्च 2026