मुम्बई (ईएमएस)। चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने खुलासा किया है कि ऑलराउंडर युवराज सिंह को बाहर किये जाने के पीछे तत्कालीन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कोई भूमिका नहीं थी। पाटिल के अनुसार ये कहना कि धोनी ने युवराज को बाहर कराया गलत है। पाटिल के इस खुलासे युवराज के पिता योगराज सिंह को करारा जवाब मिला है जो हमेशा आरोप लगाते रहे हैं कि उनकी बेटे का करियर धोनी ने समाप्त कर दिया था। पाटिल का कहना है कि धोनी ने कभी भी किसी भी बैठक में युवराज को हटाने के लिए नहीं कहा था। पाटिल ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘धोनी ने कभी भी यह नहीं कहा कि युवराज को टीम से बाहर करो। साथ ही कहा कि मैं यह बात रिकॉर्ड के आधार पर कह रहा हूं।’ पाटिल ने कहा कि धोनी को चयन समिति पर पूरा भरोसा था। उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। वही युवराज के पिता योगराज कई बार इस आरोप लगाते रहे हैं कि उनकी बेटे को बाहर किये जाने के पीछे धोनी था। योगराज ने कहा था, ‘मैं धोनी को कभी माफ नहीं करूंगा. वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया, वह माफ करने लायक नहीं है अब सारी बातें सामने आ रही हैं और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।’ वहीं पाटिल ने योगराज के आरोपों को लेकर कहा कि एक पिता का अपने बेटे के लिए भावुक होना सामान्य बात पर है पर में उनसे कहूंगा कि वह गलत व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं। ईएमएस 12मार्च 2026