राज्य
12-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव एवं पूर्व पार्षद रायमुनी भगत के नेतृत्व में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर गैस की टंकी रखकर विरोध जताते कीमतें कम करने और सहज उपलब्धता की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार हाय हाय के नारे भी लगाए। उनका कहना था कि सिलैंडरों के दामों में वृद्धि से घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। यदि सरकार ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में संगीता पाल, अमृता अरोड़ा, प्राची भगत, अजय कजले, कमलेश पाठक, निहार यादव, पीयूष भिटे, राजदत्त शर्मा, दिव्यांश कजले प्रमुख रुप से मौजूद थे। आनंद पुरोहित/ 12 मार्च 2026