भोपाल (ईएमएस) । ग्वालियर के थाना गोले का मंदिर क्षेत्र अंतर्गत आकाशवाणी कॉलोनी में 10 वर्षिय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/03/2026 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक होम सिंह एवं पायलेट सत्येंद्र शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। बालक अपने परिजन की जानकारी नहीं दे पा रहा था। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर बालक के परिजन की कोई जानकारी नही मिली, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाना पहुँचे। जहाँ बालक को थाने पर सुपुर्द किया। अग्रिम कार्यवाही थाने से की जा रही है | जुनेद/12मार्च2026