राज्य
12-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । मुरैना के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंबल कॉलोनी में 05 वर्षिय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/03/2026 को दोपहर 02 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अशोक भदौरिया एवं पायलेट मनीष शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।बालक अपने परिजन की जानकारी नहीं दे पा रहा था। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर, बालक के परिजन की कोई जानकारी नही मिली, कुछ समय पश्चात डायल-112 जवानों को थाने से सूचना प्राप्त हुई की बालक के परिजन बालक को ढूँढ़ते हुए थाना आये है | डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाना पहुँचे। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द । जुनेद/12मार्च2026