क्षेत्रीय
12-Mar-2026
...


धार (ईएमएस)। पाटीदार चौराहे पर धार नगर केमिस्ट द्वारा पहले प्याउ पहले प्यार का शुभारंभ जिला अध्यक्ष डॉ अशोक शास्त्री एवं श्री जितेन्द्र पाटीदार द्वारा किया गया । इस अवसर पर डी. आई. श्री जितेंद्र पाटीदार ने नगर एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि गर्मी में राहगीरों को ठंडे पानी से बहुत राहत मिलेगी। जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा की गर्मी में राहगीरों को ठंडे पानी से बहुत सुकून मिलेगा साथ ही जिले में भी सभी जगह वहाँ के केमिस्ट साथियों द्वारा अपने स्तर सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की प्याऊ लगाने का आह्वान किया । इस अवसर पर कई केमिस्ट साथी उपस्थित रहे इसमें मुख्य रूप से संरक्षक उमेश सोनी, जिला सचिव आशीष बांगर , वरिष्ठ केमिस्ट श्री राजेंद्र जी जायसवाल श्री धर्मराज पाटीदार श्री नितिन कर्मवीरकर श्री सुजीत जाट सहित अनेक केमिस्ट उपस्थित रहे ।प्याऊ का संचालन नगर केमिस्ट के सचिव पंकज जी बोराना द्वारा किया जाएगा । यह जानकारी नगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विनीत खत्री द्वारा दी गई । रॉकी/12/03/2026