हाथरस (ईएमएस)। यूपी के हाथरस के सिकन्दराराऊ कोतवली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में बीती शाम नशे में पिता पुत्र के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में पिता के डंडे प्रहार से बेटे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात गांव बाजिदपुर में कोमल सिंह का अपने बेटे सत्यवीर से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पिता बेटे सत्यवीर के कमरे में आकर गालियां दी, फिर डंडे से उस पर प्रहार कर दिया। डंडे के प्रहार से सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को लीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ जे एन अस्थाना ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों शराब के आदी थे। मृतक सत्यवीर की पत्नी कविता ने अपने ससुर कोमल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। जितेन्द्र 12 मार्च 2026