भागलपुर, (ईएमएस) | जदयू कार्यालय परिसर में आज गुरुवार को नव नीवाॅचीत जदयू के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जदयू के सभी लोगों ने फुल माला, बुके,अंग वस्त्र आदी देकर नये जदयू जिला अध्यक्ष श्री गुप्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर नव नीवाॅचीत जदयू जिलाध्यक्ष विवेका गुप्ता ने मिडिया से बात-चीत करते हुए कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए उनहें धन्यवाद देते हुए निशांत कुमार के हाथों को मजबूत करते हुए जदयू पार्टी के सभी साथीयों के साथ मिलकर सातों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए धार- धार बनाएंगे। जदयू के पीरपैंती जदयु प्रवक्ता संदीप कुमार आर्य ने कहा कि, नए जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में जिला जदयू मजबूत होगी । उन्होंने श्री गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू नेता निशांत कुमार, प्रदेश जदयू अध्यक्ष सहित तमाम जदयु के लोगों का आभार बताया। इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता सिड्डु साई, विभुति गोस्वामी,पुर्व विधायक लक्ष्मी कांत मंडल, अर्जुन साह, पुर्व राज्य सभाy सांसद कहकशां परवीन, सहित सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष सहीत तमाम जदयू कार्यकर्ता मौजूद थें। --- अतीश दीपंकर / ईएमएस ●