राज्य
14-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) किसानों ने मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी (चोइथराम मंडी) में प्रदर्शन किया। किसान मंडी में फैली अव्यवस्थाओं और मंडी प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही प्रणाली के कारण उन्हें लहसुन के बेहद कम भाव से नाराज़ हैं और उन्होंने अपनी यह नाराज़गी बड़ी संख्या में मंडी के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में रोटेशन पद्धति का पालन नहीं किया जा रहा, जिसके कारण कई किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बबलू जाधव, रामस्वरूप मंत्री, चंदनसिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल, प्रवीण ठाकुर मौजूद रहे और उन्होंने भी मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताई। आनंद पुरोहित/ 14 मार्च 2026