राज्य
14-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मां नर्मदा मंदिर परिसर राऊ में संगीतमय सुंदरकांड के साथ फाग महोत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन श्री नर्मदा ब्राह्मण समाज राऊ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज के महासभा अध्यक्ष राजेश बड़ोले, महिला अध्यक्ष शीतल डोंगरे, महासभा युवा अध्यक्ष प्रबल भार्गव, इंदौर इकाई अध्यक्ष प्रफुल्ल शर्मा, युवा अध्यक्ष रोहित भट्ट, पीथमपुर इकाई अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सांवेर इकाई अध्यक्ष महेश शर्मा, संदीप पाठक उपस्थित रहे। नार्मदीय ब्राह्मण समाज राऊ के अध्यक्ष अश्विन शर्मा, महिला अध्यक्ष अर्चना पगारे सहित वीरेंद्र पुरे, एसडी उपाध्याय, राधेश्याम सोहनी, प्रशांत केशोरे, ओमप्रकाश बर्वे ने सभी का आभार व्यक्त किया। आनंद पुरोहित/ 14 मार्च 2026