राज्य
14-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत खुशहाली सेवा संस्थान इंदौर द्वारा एक अनूठा और सराहनीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एमओजी लाइन की सफाईकर्मी महिलाओं तथा महू नाका स्थित सब्जी बाजार में सब्जी विक्रय करने वाली महिलाओं का मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. श्वेता चौधरी के अनुसार विश्व महिला दिवस के अवसर पर प्रायः प्रसिद्ध और विशेष क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को ही सम्मानित किया जाता है, जबकि समाज की नींव को मजबूत बनाने में इन मेहनतकश महिलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इसी भावना के साथ महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत इन महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ सदस्य संगीता मोरे, टीम लीडर अनिष्का चावड़ा, आरती नामदेव, प्रवीणा सिरसाम तथा वेदवती महिला सेवा संस्थान की अध्यक्ष कुसुम शर्मा भी उपस्थित रहीं। आनंद पुरोहित/ 14 मार्च 2026