इन्दौर (ईएमएस) एक सनसनीखेज घटनाक्रम के चलते बीमारी से जूझ रहे युवक ने पानी की जगह एसिड पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है और मृतक युवक इलेक्ट्रीशियन का काम करता था लेकिन वर्तमान में बीमारी के चलते काम नहीं कर रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पंकज पिता बिहारी उम्र तीस साल निवासी राजरानी कॉलोनी राजेंद्र नगर हैं । वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था लेकिन फिलहाल बीमार होने के कारण घर पर ही था। कल किसी काम से वह बाहर गया था और जब घर लौटा तो प्यास लगने के चलते पानी समझ एसिड ही पी गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 14 मार्च 2026