ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 37 लक्ष्मीगंज गोल पहाड़िया रोड पर खुले में मीट बेचने पर 500 का जुर्माना किया एवं गंदगी फैलाने पर भोला खान पर 500 का जुर्माना किया। वार्ड क्रमांक 35 राम मंदिर चौराहा पर sb प्लास्टिक पर अमानक पॉलिथीन पर 1000 का जुर्माना किया। जुर्माना कार्रवाई के दौरान दक्षिण विधानसभा फ्लाइंग एस्कॉर्ट प्रभारी धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, वार्ड हेल्थ ऑफिसर नारायण पवार, कन्हैया पारचे, फ्लाइंग स्क्वायड सदस्य प्रदीप राज चौहान मोनू वाल्मीकि बलवीर सिंह गुर्जर उपस्थित रहे। इसके साथी ग्वालियर पूर्व विधानसभा अंतर्गत स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म कुमार पमनानी के निर्देशन में वार्ड 29 में गंदगी फैलाने पर 2000 रुपय का जुर्माना एवं मीट मछली पर 2000 रुपये का जुर्माना होरावली चौराहा पर किया गया।