क्षेत्रीय
14-Mar-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में चाय की दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दुकान में दबिश दी और मौके से देशी शराब के पाव जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हिर्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संजय कुमार उर्फ संजु परस्ते (45 वर्ष) निवासी हिरी माइंस, थाना चकरभाठा अपने पेण्ड्रीडीह स्थित चाय दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान में तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब (करीब 3.600 लीटर)बरामद हुई। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 200 रुपए नकदभी जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जब्त शराब को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज का आगे की कार्रवाई कर रही है। मनोज राज 14 मार्च 2026