राष्ट्रीय
15-Mar-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हाल के दिनों में गैस एजेंसियों और गोदामों में लंबी कतारों की तस्वीरें सामने आई हैं। शास्त्री पार्क और न्यू सीलमपुर के गोदामों में स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लोग बुकिंग करने के बजाय खुद सिलेंडर लेने और कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। गोदामों में सुबह पांच-छह बजे से ही लाइनें लगना शुरू हो जाती हैं, जबकि एजेंसियां आधिकारिक तौर पर 9:30 बजे खुलती हैं। सिलेंडर स्टॉक कम होने और अचानक बढ़ी बुकिंग के कारण लोगों में अफरा-तफरी फैल गई है। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर सीधे गोदाम पहुंचे और वहां लंबी कतार में खड़े होकर सिलेंडर लेने लगे। गोदाम पर एक मामले ने माहौल और गर्म कर दिया। एक शख्स ने अपने साथी को लाइन में खड़ा करने के लिए 700 रुपये की दिहाड़ी ली। उसने कहा कि वह रोजा रखे है इस कारण उसने अपने लिए लाइन में दूसरे को पैसार देकर खड़ा किया है। इससे आसपास खड़े लोग चौंक गए, लेकिन कई ने इसे व्यवस्था का एक उपाय माना। लोगों की नाराजगी और मुश्किलों की एक वजह डिलीवरी बॉय की भी है। एक डिलीवरी बॉय ने मीडिया को बताया कि बिगड़ते हालात में घर-घर सिलेंडर पहुंचाना जोखिम भरा हो गया है। हाल ही में ब्रह्मपुरी रोड पर सिलेंडर ले जाने वाले डिलीवरी बॉय को बीच रास्ते में रोककर उससे जबरन सिलेंडर लूट लिया गया और 1000 रुपये फेंककर भाग गए। ऐसे हालात में कई डिलीवरी बॉय अपने घर या छुट्टी के कारण काम पर नहीं आए, जिससे डिलीवरी और भी पेंडिंग में चली गई। अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ रही लोगों की परेशानी सिर्फ समय की ही नहीं, बल्कि दाम की भी है। पुराने रेट पर बुक किए गए सिलेंडर के लिए अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़े। एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने 853 रुपये में सिलेंडर बुक किया था, लेकिन पुराने स्टॉक खत्म होने के बाद 60रुपये अतिरिक्त देना पड़ा। इस संकट के समय में कुछ लोग ऐसे भी नजर आए, जिन्होंने लोगों को समझाने और संयम रखने का काम किया हुआ है। ये कहते देखे गए कि घबराने की जरूरत नहीं है, थोड़ा संयम रखिए सिलेंडर समय पर घर पहुंचेगा। अफरा-तफरी और भीड़ के दबाव में लोग अब सब्र से काम लेना ठीक नहीं समझ रहे हैं। हिदायत/ईएमएस 15मार्च26