भोपाल (ईएमएस)। सागर जिले के थाना बिनायका क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से घायल हुए चार लोगों को डायल-112 जवानों की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। डायल-112 टीम की तत्परता से घायलों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता मिल सकी। 15 मार्च को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिनायका क्षेत्र के ग्राम खरगापुर में एक पिकअप वाहन पलट गया है, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर डायल-112 जवानों ने पाया कि पिकअप पलटने से 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से उपचार के लिए सीएचसी बंडा अस्पताल पहुँचाकर भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी। डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा सड़क दुर्घटनाओं सहित हर आपात स्थिति में आमजन की सहायता और जीवन रक्षा के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है। हरि प्रसाद पाल / 15 मार्च, 2026