राष्ट्रीय
17-Mar-2026


लखनऊ (ईएमएस)। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियंक खड़गे की मांग पर समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष वर्मा ने कहा कि आरएसएस ने कभी गर्व करने वाला काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस लोगों का ग्रुप है। इसके माध्यम से कुछ लोगों को लाभ दिलाने के लिए भाजपा व्यवस्था बनाकर चल रही है। इसतरह जब पीठ ठोकनी होती है, तब भाजपा और जब कुछ गलत करना हो, तब आरएसएस के माध्यम से कर लो। बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा नेता वर्मा ने कहा कि देश की राजनीति में राज्यसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके बाद भी महागठबंधन में कांग्रेस के लोग साथ छोड़कर जा रहे हैं, तब इसका साफ मतलब है कि कांग्रेस में अभी भी इसतरह के लोग हैं, जिन्हें केवल विधायक और सांसद बनना है। उन्हें न विचारधारा से और न ही पार्टी से कोई मतलब है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाकर कहा कि कांग्रेस महागठबंधन को हर समय धोखा देती है। एलपीजी को लेकर उन्होंने कहा कि एलपीजी लेकर दो जहाजों के भारत पहुंचने पर साधुवाद, लेकिन क्या भारत सरकार बताएगी कि शिवालिक और नंदादेवी से आने वाले एलपीजी देश के कितने लोगों के लिए पर्याप्त है? उन्होंने कहा कि इन दोनों जहाजों में जितनी गैस है, वहां सिर्फ एक दिन के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जबरदस्ती अपनी पीठ थपथपवा रही है। अभी 22 से 25 जहाज स्टेट ऑफ हॉर्मुज में फंसे हुए हैं। आशीष दुबे / 17 मार्च 2026