राष्ट्रीय
17-Mar-2026


पटना (ईएमएस)। बिहार में हाल ही हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजों को भाजपा सांसदों ने ‘भरोसे की जीत बताया है। सांसदों ने इस जीत को एनडीए की रणनीति, संगठन की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता और विधायकों के भरोसे का नजीता बताया। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है और यह सबकुछ राज्यसभा चुनाव में साफ दिखा। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी में जनता के विश्वास को जीत की मुख्य वजह बताया। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस और महागठबंधन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने व्हिप तक जारी नहीं किया, जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव छुट्टियों में थे। इस हरकत को उन्होंने महागठबंधन की “गैर गंभीरता” बताया। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह परिणाम एनडीए की जीत और गठबंधन के प्रति भाजपा नेतृत्व की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने क्रॉस-वोटिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने गठबंधन में भी विश्वासघात कर रही है। नरेश बंसल ने महागठबंधन पर आरोप लगाया कि उनके लोग साथ नहीं हैं और आरोपों में दम नहीं। सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के विधायक 2014 से कभी बगावत नहीं कर चुके, यह संगठन की दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता का संकेत है। इस तरह पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत को भाजपा ने जनता और संगठन के प्रति भरोसे का प्रतीक बताया, जबकि विपक्ष की एकजुटता और नेतृत्व पर सवाल उठाए। आशीष दुबे / 17 मार्च 2026