क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा आवेदक राजेन्द्र तंवर को रेडक्रॉस से 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आवेदक राजेन्द्र तंवर ने बताया कि आवेदक के पुत्र के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसका इलाज पूर्व में प्रायवेट अस्‍पताल में किया गया। आवेदक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह इलाज कराने में असमर्थ हैं। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आवेदक के पुत्र का समुचित उपचार एम्स भोपाल में करवाना सुनिश्चित करें। -निखिल/राजगढ़/17/3/2026