क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक प्रधान कार्यालय में संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के अक्षया तृतीया पर होने वाले चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंजीयन 20 मार्च तक होंगे आज एक पंजीयन डॉक्टर रेनू मिश्रा संग ज्योतिरादित्य तिवारी के साथ कार्यालय में हुआ जिस पर समिति के पदाधिकारी ने उन्हें सुहाग का जोड़ा लहंगा चुनरी, सफारी सूट भेंट कर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना के साथ उत्तम दाम्पत्य जीवन की कामना पंडित गिरिराज गुरुजी के मुख्य आचार्यत्व में संपन्न हुई। बैठक में 22 मार्च को ब्राह्मण समागम का भव्य आयोजन दोपहर ठीक 3 00 बजे स्थान - सनातन धर्म मंदिर परिसर, लश्कर पर पुनर्विवाह के परिजनों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ सामूहिक भोज कूपन के साथ होगा। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। ब्राह्मण समागम में विक्रमादित्य जी एवं गुड़ी पड़वा,नव संवत्सर का महत्व पर संतों के द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। तत्पश्चात नव संवत्सर संवत् मिलन, नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन कर 108 महिला ब्राह्मणों द्वारा मां दुर्गा चालीसा सामूहिक पाठ किया जाएगा। 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धर्मेंद्र संग इन्दु की जयमाला भगवान श्री चक्रधर जी के समक्ष संकल्प दिलाया जाकर पुनर्विवाह सम्पन्न होगा।