सेंधवा (ईएमएस)। बड़वानी जिले के जामली से मजदूरों को लेकर राजपुर जा रही पिकअप साली कला के पास पलट गई इस हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेंधवा एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम साली कला के पास मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के वक्त वाहन में कुल 21 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में बालक सित्या पिता चापल्या उम्र 12 निवासी जामली की मौत हो गई।वहीं 22 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों में से 17 को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां एक की मौत हुई और एक गंभीर हैं। जबकि 5 घायलों को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है । गंभीर घायलों को एमवाय अस्पताल इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया है , घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की।फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और नागलवाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है । ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026