क्षेत्रीय
बताया गधों पर खाई में से निकाल कर लाते हैं पानी* बड़वानी (ईएमएस)। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज मंगलवार दोपहर 12 बजे के दरमियान ग्राम पिपरकुंड के ग्रामीणों ने गांव में पेयजलापूर्ति करवाने की मांग आवेदन के माध्यम से प्रशासन से की है। दरअसल ग्राम पिपरकुंड के कंजानी फलिया में बिते 20-30 सालों से पिने के पानी की समस्यायों को झेल रहे हैं गांव तक नातो नल-जल योजना पहुंची और नाही बोरिंग है जिसके कारण 30-40 घरों के लोग गहरी खाई में मौजूद पानी को अपने घरों तक गधों के माध्यम से लाते हैं कलेक्टर को आवेदन कर समस्या के स्थाई समाधान करने की मांग कि गई है। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026