मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 500 अंक से अधिक बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में उछाल देखने में आया। आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीददारी से प्रमुख सूचकांक में उछाल आया। सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ ही 76,257 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी भी 65 अंकों से अधिक की तेजी के साथ खुलकर 23,646 तक पहुंचा। निफ्टी में जिन कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त तेजी आई उसमें टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, विप्रो और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे। इन शेयरों में अच्छी खरीदारी से सूचकांक उछला। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही। निफ्टी करीब 0.97 फीसदी और निफ्टी स्मालकैप करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ ही कारोबार कर रहे थे। आज सेक्टोरल स्तर पर देखें तो आईटी और वाहन क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती रही। निफ्टी आईटी और आईटी ऑटो ने बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर निफ्टी मैटल में गिरावट दर्ज की गयी और यह लगभग 0.83 फीसदी नीचे आया। वैश्विक संकेतों का प्रभाव भी घरेलू बाजार पर दिखा। निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरन रिजर्व पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया किया जाएगा। एशियाई बाजारों में भी अच्छा माहौल रहा। जापान का निकेई 225 2 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं आंकड़ों के अनुसार फरवरी में जापान के निर्यात में सालाना आधार पर 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी रही। दक्षिण कोरिया का क्रोस्पी लगभग 4 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ क्षेत्रीय बाजारों में सबसे आगे रहा। वहीं चीन का सीएसआई 300 और हांगकांग का हेंग सेंग भी हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखा। दूसरी ओर अमेरिकी बाजारों की बात करें तो वॉल स्ट्रीट में भी सकारात्मक माहौल रहा। एसएंडपी 500 और डॉओ जोंस इंडस्ट्रीयल औसत हल्की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि नेसडेक कंपोजिट में भी अच्छी तेजी आई। इससे एशियाई और भारतीय बाजारों को भी बल मिला।इस दौरान कमोडिटी बाजार में दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। ब्रेंट क्रूड लगभग 1.5 फीसदी नीचे आकर 102.14 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा। यह गिरावट अमेरिकी पेट्रोलियम आंकड़ों के बाद आई, जिसमें कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गिरजा/ ईएमएस18 मार्च 2026