क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूनेरा के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटर साइकिल सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की ट्रक भी उन युवकों को टक्कर मारने पश्चात सड़क किनारे ही पलट गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ट्रक सीधे उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन ट्रक पलटने के कारण शव भारी मलबे और वाहन के नीचे दब गए थे। काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन बुलाई गई, जिसकी मदद से ट्रक को सीधा कर शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि किसी। 18 मार्च / मित्तल