क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) बाल सुमन कक्षा केजी-2 के नन्हे-मुन्नों को प्राथमिक शिक्षा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में पालकों को बच्चों के विकास एवं परवरिश किस तरह की जाए विषय पर मार्गदर्शन दिया। बच्चों ने कविता, गीत-संगीत व मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य एवं उपप्राचार्य ने बच्चों को ग्रेजुएशन सेरेमनी सर्टिफिकेट प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका संजना चुघ ने किया।