खेल
19-Mar-2026
...


कोच साउदी से भी सीखने को मिलेगा। कोलकाता (ईएमएस)। युवा तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा 28 मार्च से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से खेलते नजर आयेंगे। वैभव का लक्ष्य इस आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के साथ ही अपने गेंदबाजी कौशल को बेहतर बनाना है। वैभव ने साल 2023 में आईपीएल में पदार्पण के बाद से ही लगातर अपने प्रदर्शन को सुधारा है। इस क्रिकेटर ने कुल 32 मुकाबलों में 36 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2024 में केकेआर की खिताबी जीत में भी वैभव की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। तब वैभव ने 10 मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए थे। अब इस बार भी इस गेंदबाज का लक्ष्य टीम की जीत में योगदान देना रहेगा। इसके को देखते हुए वह अभ्यास सत्र में पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसके अलावा अपनी गेंदबाजी को बेहतर बनाने के लिए सभी क्षेत्रों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर, मेरी तैयारी काफी अच्छी है। मैंने नेट्स में अपनी गेंदबाजी को पहले से बेहतर बनाया है। साथ ही कहा कि हर तेज गेंदबाज अपने को लगातार बेहतर बनाने और गेंदबाजी में विविधता लाने में लगा रहता जिससे अपनी गेंदबाजी से असर डाला जा सके। अरोड़ा का कहना है कि उन्हें इस दौरे में उन्हें न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी जो अब टीम के कोच हैं उनसे भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा। साउदी इस सत्र में टीम के साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़े हैं। साउदी काफी अनुभवी गेंदबाज हैं जिन्होंने 700 से ज्यादा विकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लिए हैं। वह साल 2021 से 2023 के बीच तीन सत्र तक केकेआर की ओर से खेले भी हैं। इसी को देखते हुए वैभव ने कहा, साउदी एक दिग्गज खिलाड़ी हैं और उनके पास बहुत लंबा अनुभव है। साल 2023 में इसी लीग में जब वह खेल रहे थे तब मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा था। अब जब वह हमारे गेंदबाजी कोच बन गए हैं, तो मुझे उनके मार्गदर्शन में कौशल को बेहतर बनाने का एक और अवसर मिला है। जिसको लेकर मैं उत्साहित हुं। गिरजा/ईएमएस 19 मार्च 2026