राष्ट्रीय
19-Mar-2026
...


-इमारत में एंब्रॉडरी की इकाई थी, पुलिस कर रही मामले की जांच सूरत,(ईएमएस)। गुजरात के सूरत जिले में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 झुलस गए। हादसा कपोदरा इलाके के रचना सर्किल में स्थित एक इमारत में गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे एक के बाद एक दो सिलेंडर्स में साथ ब्लास्ट हुए। इसकी वजह से इमारत की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई और फैल गई। बताया जा रहा है कि इमारत में एंब्रॉडरी की इकाई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के सूरत शहर में एक एम्ब्रॉयडरी यूनिट वाली इमारत में गुरुवार सुबह आग लगने के बाद गैस सिलिंडर फट गए। यह हादसा तब हुआ जब लोग गहरी नींद में थे कि अचानक धमाके की आवाज ने पूरे इलाके को हिला दिया। घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। वहां एम्ब्रॉयडरी का काम होता था और आठ गैस सिलिंडर स्टोर किए गए थे। फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगते ही दो सिलिंडर फट गए, जिससे आग और तेजी से फैल गई। चार फायर गाड़ियां वहां पहुंची, लेकिन पहले ही धमाका हो चुका था। अधिकारी ने कहा कि आग तीसरी मंजिल पर भड़क रही थी। फायरमैनों ने इमारत के तीसरे फ्लोर पर लगी शीट तोड़ी और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कुल 11 लोगों को बचाया गया है। बचाए गए लोगों में से नौ के झुलसने के निशान थे, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति स्थिर है। पुलिस और फायर विभाग अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि आग लगने की असली वजह क्या थी और सिलिंडर कहां से और कैसे स्टोर किए गए थे। सिराज/ईएमएस 19मार्च26