खेल
19-Mar-2026


लखनऊ (ईएमएस)। क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी लगातार टलती जा रही है। इन दोनो की सगाई पिछले साल हुई थी ओर शादी भी तय थी पर रिंकू के क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण उसे आगे बढ़ा दिया गया था। दोनो की शादी इसी साल होनी थी पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। रिंकू के पिता की अचानक ही कैंसर से मौत हो गयी जिससे एक बार फिर शादी टल गयी है। ऐसे में इस जोड़ी की शादी कब होगी। इसको लेकर संशय जारी है। इसी को लेकर अब प्रिया के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज सामने आये हैं। तूफानी सरोज ने कहा कि रिंकू के पिता का हाल ही में निधन हुआ है जिससे परिवार में शोक का माहौर है ऐसे में शादी टाल दी गयी है। जब सभी लोग कठिन समय से उबर जाएंगे तक आपस में बात कर शादी का फैसला होगा। दोनों परिवारों को अभी शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। कुछ समय बीत जाने के बाद दोनों परिवार बैठकर शादी की तारीख पर बात करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि रिंकू का परिवार जब चाहे तब शादी तय कर सकता है, उनकी तरफ से शादी की सारी तैयारियां पूरी है और परिवार इस रिश्ते को लेकर खुश है। उन्होंने हालांकि कहा कि वह चाहते हैं कि शादी 2026 में ही हो जाए क्योंकि साल 2027 में उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं जिससे परिवार उसमें व्यस्त हो जाएगा। इसलिए परिवार चाहेगा कि चुनाव में व्यस्त होने से पहले शादी हो तो अच्छा रहेगा पर अंतिम फैसला दोनों परिवार की रजामंदी और सही समय देखकर ही लिया जाएगा। ईएमएस 19 मार्च 2026