खेल
19-Mar-2026


मैड्रिड (ईएमएस)। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने इंग्लैंड के न्यूकैसल यूनाइटेड को 7-2 से जबकि बायर्न म्यूनिख ने एलियांज एरिना में अटलांटा को 4-1 से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग फुटबॉल के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है। इस मुकाबले में बार्सिलोना दूसरे हाफ में पूरी तरह हावी रही। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ में ही पांच गोल हुए। बार्सिलोना की ओर से मैच के छठे मिनट में ही राफिन्हा के गोल से बढ़त मिल गयी। इसके बाद न्यूकैसल की ओर से एंथनी एलंगा ने गोल दागकर कर स्कोर बराबरी पर ला दिया। फर्मिन लोपेज और मार्क बर्नल की सहायता से बार्सिलोना ने फिर बढ़त हासिल की, पर एलंगा ने न्यूकैसल की ओर से एक गोल कर अपनी टीम को मुकाबले में बनाये रखा। पहले हाफ लामिन यामल के गोल से बार्सिलोना को 3-2 की बढ़त दिलाई। वहीं दूसरे हाफ में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे, जबकि फर्मिन लोपेज ने भी एक और गोल किया।मैच के अंतिम चरण में राफिन्हा ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 7-2 कर दिया और बार्सिलोना को जीत दिला दी। वहीं एक अन्य मुकाबले में बायर्न म्यूनिख ने एलियांज एरिना में अटलांटा को 4-1 से हराया। अब क्वार्टरफाइनल में उसका सामना रियल मैड्रिड से होगा। बायर्न की जीत में हैरी केन की मुख्य भूमिका रही। हेन ने 2 गोल कर अपने करियर के 50 गोल पूरे किए। मैच के 25वें मिनट में हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दियालया। दूसरी हाफ के 54वें मिनट में केन ने एक और गोल कर बढ़त दोगुनी की। इसके बाद लेनार्ट कार्ल ओर लुइस डियाज ने गोल दागे। । 85वें मिनट में अटलांटा की तरफ से लजार वुजादिन समार्डजिक ने हेडर कर गोल किया पर तब तक काफी देर हो गयी थी। ईएमएस 19 मार्च 2026