खेल
19-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाये जाने के साथ ही अब लीग की सभी दस टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी ही संभालेंगे। ये पहली बार होगा कि सभी टीमों के कप्तान भारतीय रहेंगे। इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ था। पिछले दो सत्र की बात करें तो साल 2024 में दो विदेशी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस और पैट कमिंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे थे। वहीं साल 2025 में पैट कमिंस एकमात्र विदेशी कप्तान थे। वहीं इस बार कमिंस चोटिल होने के कारण शुरुआती सत्र से बाहर है तो सनराइजर्स ने ईशान को कप्तान बना दिया है। आईपीएल 2026 की 10 टीमों के कप्तान- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे लखनऊ सुपर जाएंट्स- ऋषभ पंत राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल सनराइजर्स हैदराबाद- ईशान किशन ईएमएस 19 मार्च 2026