राज्य
19-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आसपास के लोगों को भी भयभीत कर दिया। सुबह आग लगने की जानकारी मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। लोगों ने आग में फंसे कश्यप परिवार को बचाने का भी किया जो ऊपर से मदद की गुहार लगा रहा था। दिल्ली के पालम के साध नगर में हुए हादसे ने आसपास के लोगों को भी भयभीत कर दिया। सुबह आग लगने की जानकारी मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। लोगों ने आग में फंसे कश्यप परिवार को बचाने का भी किया जो ऊपर से मदद की गुहार लगा रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन करने के साथ बगल के मकान से ऊपर चढ़कर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश भी की गई। लेकिन, पूरी इमारत में इतना धुआं भर गया था कि लोगों को इसमें सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवार के एक मित्र और मौके पर पहुंचे दीपक कुमार ने बताया कि अंदर का माहौल एकदम तंदूर जैसा दहकता हुआ लग रहा था। दीपक वासन साध नगर मार्केट के पास वाली गली में ही रहते हैं। कुछ वर्षों पहले वह राजेन्द्र कश्यप के साथ काम भी करते थे, लेकिन अब अपना कारोबार है। वह दो गली पीछे ही रहते हैं और राजेन्द्र कश्यप के परिवार के साथ अच्छे रिश्ते हैं। हादसे की याद करते हुए उनके रोंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना जब फायर ब्रिगेड को दी गई तो कुछ ही समय बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंच गए लेकिन, फायर ब्रिगेड के हाईड्रोलिक वाहन तुरंत नहीं खुले। काफी देर तक इसके लिए कोशिश की जाती रही। इस बीच दूसरी हाईड्रोलिक मशीन बुलाई गई। इस बीच में काफी वक्त बीत गया और लोगों के बचाव को लेकर उम्मीदें भी कम होती गईं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/19/मार्च /2026