क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थानांतर्गत कुण्डा के पास घर लौट रहे युवक से एक बदमाश ने शराब पीने एक हजार रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी ने उसकी जांघ में चाकू मार कर घायल कर दिया। हमलावर पर मामला दर्ज कर तलाश जारी है। घमापुर पुलिस ने बताया कि करियापाथर घमापुर निवासी शिवम कोरी अपने साथी अंकित दाहिया के साथ काम कर घर लौट रहा था। कुण्डा के पास उसे सुजल राजपूत मिला जो शराब पीने एक हजार रुपये मांगने लगा। मना करने पर सुजल ने शिवम की जांघ में चाकू मार दिया। सुनील साहू / मोनिका / 19 मार्च 2026