क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल राजगढ़(ईएमएस)l मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय राजगढ़ स्थित परायण चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग नारायण सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रस्तुति दल द्वारा ब्रह्म ध्वज का वंदन किया गया तथा अतिथियों द्वारा ब्रह्म ध्वज वंदन एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा विक्रम संवत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुति म.प्र. नाट्य विद्यालय, भोपाल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं विक्रम संवत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक प्रताप सिंह मंडलोई, पूर्व विधायक पंडित हरिचरण तिवारी, पूर्व विधायक बापु सिंह तंवर, सांसद प्रतिनिधि मनोज हाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि फूल सिंह तंवर सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।-निखिल/राजगढ़/19/3/2026