क्षेत्रीय
19-Mar-2026
...


- आयुष्‍मान योजना के शेष पात्र हितग्राहियों के प्रेरित प्रयास जारी - हेल्‍पलाईन नंबर 14555 एवं 18002332085 पर 24 घंटे नि:शुल्‍क जानकारी बालाघाट (ईएमएस)। नगरपालिका बालाघाट में संचालित आयुष्‍मान सेवा केन्‍द्र में आयुष्‍मान योजना से संबंधित जानकारी की बुकलेट नि:शुल्‍क प्रदान की जा रही है। हिन्‍दी की यह पुस्तिका शेष पात्र हितग्राहियों आयुष्‍मान व आभा कार्ड बनवाने पर नि:शुल्‍क प्रदान की जा रही है। आयुष्‍मान सेवा केन्‍द्र प्रभारी राकेशवर्मा ताम्रकार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र बालाघाट में शेष लगभग बारह हजार पात्र हितग्राहियों को आयुष्‍मान कार्ड बनाने के प्रेरित करने के उद्देश्‍य से यह सुविधा 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रदान की जा रही है। नगर पालिका बालाघाट में पात्र हितग्राही प्रतिदिन 8-10 आयुष्‍मान व आभा कार्ड का प्रतिदिन पंजीयन करवा रहे है। अवकाश के दिनों में भी सेवाऐं प्रारंभ रहेगी। बुकलेट मिलने से जानकारी मिल रही है कि आयुष्‍मान भारत योजना के अंतर्गत कार्डधारक बालाघाट, गोंदिया, नागपुर आदि स्‍थानों में कौनकौन से हास्पिटल में कौनकौन सी बीमारी के उपचार के लिए लाभ प्राप्‍त किया जा सकता है। आयुष्‍मान योजना की विस्‍तृत जानकारी हेल्‍पलाईन नंबर 14555 एवं 18002332085 से प्राप्‍त की जा सकती है। आयुष्‍मान योजना के बारे में कार्डधारकों को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके अब इस ओर संस्‍था द्वारा प्रयास किया जा रहा है क्‍यों‍कि जानकारी होने से ही जागरूकता आती है जिससे अधिकारों को प्राप्‍त करने में आसानी होती है। ईएमएस /19/03/2026