राज्य
19-Mar-2026
...


नोएडा (ईएमएस)। नोएडा से सीधे नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो चलाने की योजना में फिलहाल फेरबदल किया गया है। इसके लिए अब संशोधित डीपीआर तैयार किया गया है। अब पहले चरण में नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो चलाने की योजना है। 7.5 किलोमीटर के इस रूट पर 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट तक पहले चरण में पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई है। नमो भारत ट्रेन प्रस्तावित होने के कारण अभी नोएडा से सीधे नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो चलाने में अड़ंगा है। यह रूट सेक्टर-51 से किसान चौक तक 7.5 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर पांच मेट्रो स्टेशन होंगे। इस पर करीब 1250 करोड़ रुपये की लागगत अनुमानित है। अब इस डीपीआर पर मंत्रालय में मंजूरी की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्माण लागत केंद्र के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को देनी है। एनएमआरसी के एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। आरआरटीएस का रूट गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए तय न होने तक मेट्रो के लिए सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक तक के लिए डीपीआर तैयार की गई है।